अभी भी वक्त है बच के रहिये
भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं| चिंता की बात यह है कि फ़्रांस में कोरोना की तीसरी लहर उठ चुकी है| ये खुद फ़्रांस का ही कहना है| फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने मंगलवार को संसद में कहा कि फ्रांस कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है| उनका कहना है कि नबंवर के बाद पहली बार सात दिनों में नए मामले 25,000 से ऊपर चले गए हैं|
फिर बन सकता है अस्पतालों पर दबाव
इसके पहले जब कोरोना की लहर उठी थी तब अस्पतालों में बेड कम पड़ गए थे| फ़्रांस के प्रधानमंत्री का कहना है कि ऐसी ही स्थिति अब भी बन सकती है| कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फिर से अस्पतालों पर दबाव बन सकता है| प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि को सिर्फ लॉकडाउन लगाकर ही रोका जा सकता है|
फ्रांस इस मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन से काफी पीछे है| राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अभी भी उम्मीद है कि टीकाकरण अभियान कोरोना वायरस तीसरी लहर के प्रभावों को रोक सकता है और तीसरे लॉकडाउन से बचा जा सकता है|
Add Comment