अपने कर्मचारियों को मुफ्त में वैक्सीन देगी रिलायंस
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी ने अपने सभी कमर्चारियों और उनके परिवार वालों को मुफ्त में वैक्सीन देने का ऐलान किया है| इसके लिए सभी कर्मचारियों को एक ई-मेल भेजकर कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा गया है| रिलायंस की इस दरियादिली के बाद सभी ओर उनकी तारीफ़ हो रही है|
रिलायंस ने अपने कर्मचारियों को मेल में लिखा है कि आपके सहयोग से हम महामारी को पीछे छोड़ देंगे| तब तक लापरवाही न बरतें| अत्यंत सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी सावधानी बरतते रहें| हम इस सामूहिक लड़ाई के अंतिम पड़ाव में हैं| हमें साथ में जीतना चाहिए और हम जीतेंगे|
इसके पहले रिलायंस फैमिली डे पर चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने कहा था कि जैसे ही भारत में वैक्सीन को मंजूरी मिलेगी, रिलायंस अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को टीका लगवाएगा| बता दें कि भारत में 16 जनवरी से टीकाकरण का शुरू हो गया है| इस वक्त कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है| जिसमें 80 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा रही है|
Add Comment