पुलिस को दिया चकमा, लेकिन फिर भी धराया
दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को भड़काने के आरोपी दीप सिद्धू को कल गिरफ्तार किया| उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था| दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच की 10 टीम के 50 पुलिसकर्मी जुटे थे| उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिेटेल रिकॉर्ड(सीडीआर) और सोशल मीडिया अकाउंट की भी पिछले 13 दिनों से लगातार तकनीकी जांच चल रही थी| इसी में से पुलिस के हाथ सुराग लगा| इसके बाद उसे दबोचा गया|
पुलिस ने करीब 44 एफआईआर दर्ज कर सिद्धू समेत 65 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था| सिद्धू ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल तो बंद कर दिया था, लेकिन उसके फेसबुक पर वीडियो अपलोड हो रहे थे| इसके लिए उसकी कोई सहायता कर रहा था| इस यही छोटी सी चूक ने दीप सिद्धू को आखिरकार 13 दिन बाद ही सही सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया|
दीप का फेसबुक अकांउट कैलिफोर्निया से अपडेट हो रहा था, इसकी जानकारी मिलने के बाद तो पुलिस की तकनीकी टीम पूरी तरह से अलर्ट हो गई| जांच आगे बढ़ी तो यह भी पता चला कि फेसबुक को उसके मोबाइल से लुधियाना के आसपास ही लॉगआउट किया गया था| इसके बाद से ही उसका फोन भी बंद है|
दीप सिद्धु ने अपने फोन से अपना फेसबुक अकाउंट लुधियाना में लॉग आउट कर दिया था| लेकिन उसका फेसबुक अकाउंट लगातार अपडेट हो रहा था इसीलिए पुलिस की उस पर नजर थी| इसके बाद कैलिफोर्निया में उन लोगों को तलाशा, जो दीप का अकाउंट चला रहे थे| जांच के बाद पता चला कि सिद्धू इनमें कुछ नंबरों के जरिये अपनी पत्नी व महिला मित्र के संपर्क में था| उसकी महिला मित्र के तो कैलिफोर्निया में होने का पता चल ही चुका था तो पुलिस ने उसकी पत्नी के लोकेशन की जानकारी जुटाई| पुलिस को यह पता चला कि दीप करनाल में है, वह पूर्णिया जाने की फिराक में था तभी रास्ते में उसे पुलिस ने पकड़ लिया|
Add Comment