गुंडागर्दी….कहाँ सुरक्षित है बेटियां ?
देश में इस वक्त कैसी स्थिति बन गई है| अपराधियों के इरादे इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें कानून का भी डर नहीं| कोई लड़की यदि छेड़छाड़ का विरोध करे, अपराधियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करे तो सजा उसे ही मिल जाती है| कभी लड़की को सरेआम जला दिया जाता है, कभी उस पर तेज़ाब फेंक दिया जाता है, कभी उसकी अस्मत से खिलवाड़ होता है| तो कभी उसके परिवार पर हमला कर दिया जाता है| हाथरस में हुए काण्ड को कोई नहीं भूल सकता| इसके बाद तो वहां बेटियों की सुरक्षा और बढ़ा देनी चाहिए थी, लेकिन हाल ही में जो घटना सामने आई है| उसे जानने के बाद तो आपकी आँखों से भी आंसू निकल जाएंगे|
एक बेटी का दर्द
हाथरस में एक बेटी के किसान पिता को जब पता चला की कुछ लोगो उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे तो उन्होंने छेड़छाड़ कर रहे लोगों की शिकायत की| आरोपियों का विरोध किया तो दबंगों ने लड़की के पिता को ही गोलियों से छलनी कर दिया| अपने पिता की मौत के बाद बेटी का हाल बेहाल हो रहा है| वह चीख-चीख कर बता रही है| इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया| जिसे देखने के बाद, एक बेटी का करूण रुधन सुनने के बाद आपकी आँखों से भी आंसू निकल जाएंगे|
मृतक किसान अमरीष शर्मा ने 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी 15 दिन जेल में रहा था, तब से वह रंजिश में था| सोमवार दोपहर करीब 4 बजे अमरीष अपने खेतों पर आलू की खुदाई करा रहे थे| उसी दौरान उनकी पत्नी और पुत्री प्रियंका शर्मा खाना देने के लिए खेतों पर आ गईं| तभी आरोपी गौरव कुछ लोगों के साथ आया और अमरीष पर फायरिंग कर दी| अमरीष को जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
Add Comment